फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Irregularities in flood section will be investigated

Gonda News: बाढ़ खंड में अनियमितता की होगी जांच

Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in flood section will be investigated
गोंडा। बाढ़ कार्य खंड के तहत एल्गिन ब्रिज, चरसढ़ी तटबंध और सकरौर भिखारीपुर रिंग बांध के निर्माण में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर मंडलायुक्त ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ऐली परसौली निवासी ओमप्रकाश सिंह ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी कि वर्ष 2017 से अब तक इन तटबंधों पर हुए कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। तटबंधों के निर्माण के लिए बनाई गई परियोजनाओं में ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी तरीके से अनुबंध व भुगतान किए गए। भूमि अधिग्रहण में भी फर्जीवाड़ा हुआ। कमिश्नर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए देवीपाटन मंडल के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता व प्राविधिक परीक्षक को शामिल किया गया है। समिति को 15 दिन में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed