फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   investigation,gonda,explosion

पटाखे से नहीं, सिलिंडर फटने से ढही थी छत

Thu, 27 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
investigation,gonda,explosion
गोंडा में नवाबगंज के संचरही मुहल्ले में विस्फोट स्थल पर जांच करती टीम। -संवाद - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे के संचरही मोहल्ले में दीपावली सुबह हुए धमाके के बाद ढही छह के नीचे दबने से मां बेटे की मौत हो गई थी। गुरुवार को धमाके की जांच करने अयोध्या से बम डिस्पोजल दस्ते ने मलबा हटाया गया तो रसोई गैस सिलिंडर के कई टुकड़े मिले। पुलिस का दावा है कि बम डिस्पोजल दस्ते की जांच में रसोई गैस सिलिंडर फटने से धमाका होने की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर, लोगों का कहना है कि टुकड़ों को देखकर लग रहा है कि सिलिंडर काटकर मलबे में डाला गया है।
विज्ञापन

नगर के संचरही मोहल्ले के रहने वाले मो. सईद उर्फ बड्डे के घर में दीपावली के दिन धमाका हुआ था। जिसमें उसके घर की छत ढह गई। मलबे के नीचे दबकर मो. सईद की पत्नी खैरूननिशा व बेटा मो. इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां खैरूननिशा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं मो. इब्राहिम की इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। इसके बाद फॉरेंसिक समेत कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। मगर धमाका किससे हुआ। यह साफ नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

धमाके की जांच करने पहुंचे बम डिस्पोजल दस्ते ने जेसीबी से मलबा हटाया गया। मलबा में रसोई गैस सिलिंडर कई टुकड़े पाए गए। गैस सिलेंडर के टुकड़े मिलने पर पुलिस सिलिंडर फटने से धमाका होने का दावा कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बस डिस्पोजल दस्ता की जांच में रसोई गैस सिलिंडर फटने से धमाका होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed