फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Intermediate Physics exam today, increased monitoring

Gonda News: इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा आज, बढ़ाई गई निगरानी

Wed, 05 Mar 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Intermediate Physics exam today, increased monitoring
गोंडा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा बृहस्पतिवार को होगी। 149 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में करीब 32 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रों का भ्रमण करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही इस बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट से भी रिपोर्ट ली जा रही है। केंद्रों की जनपदीय कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। डीआइओएस ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन



250 ने छोड़ी इतिहास की परीक्षा
बुधवार को 130 केंद्रों पर इंटर की इतिहास की परीक्षा कराई गई। इसमें 3502 ने परीक्षा दी। जबकि 250 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 27 केंद्रों पार उर्दू की परीक्षा हुई। इसमें 177 में से 20 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



तीन दिवसीय शिविर शुरू
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी काॅलेज में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तर प्रदेश की ओर से तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर बुधवार से शुरू हुआ। शुभारंभ अनुज कुमार एवं मानसी गुप्ता ने किया। रेंजर लीडर डा. नीलम छाबड़ा एवं महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डाॅ. आनंदिता रजत ने ध्वज शिष्टाचार के अंतर्गत ध्वजारोहण किया। स्काउट्स रेंजर्स तथा महाविद्यालय के स्टाफ ने स्काउट्स प्रार्थना का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काउट्स रेंजर्स को स्काउटिंग का इतिहास, भोजन मन्त्र, वर्दी, आदर्श वाक्य, टोली विधि, एवं नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रथम टोली को एनी बेसेंट, द्वितीय टोली को अहिल्या बाई, तृतीय टोली को सावित्री बाई फुले, चतुर्थ टोली को रानी लक्ष्मी बाई, पंचम टोली को कस्तूरबा गांधी तथा छठी टोली को सरोजनी नायडू का नाम दिया गया। रंजना बंधु, सुनीता मिश्रा, डाॅ. कुमकुम सिंह, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डाॅ. मौसमी सिंह, डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, डाॅ. आशु त्रिपाठी, कंचनलता पांडेय, डाॅ. रश्मि द्विवेदी, अनु उपाध्याय, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed