फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inter practical exams from 25th

Gonda News: इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 से

Mon, 22 Jan 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Inter practical exams from 25th
गोंडा। जिले में आगामी 25 जनवरी से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। विद्यालयवार परीक्षक नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। 25 जनवरी से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाएगा। इस बार रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। इस बार करीब 39 हजार इंटरमीडिएट विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शेड्यूल के तहत 25 जनवरी से एक फरवरी के बीच विद्यालय स्तर पर प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। तय परीक्षा कार्यक्रम के आधार पर भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान, गृहविज्ञान और भूगोल समेत अलग-अलग विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस कार्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल जमदरा प्रधानाध्यापक ममता चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। सरयू कन्या इंटर कॉलेज के कनिष्ठ सहायक आशीष जायसवाल, श्रीगांधी रेलवे कॉलोनी से रविंद्र कुमार और टिकरिया राजकीय हाईस्कूल से विवेक रावत को सहयोगी के तौर पर नामित किया गया है। शांतिपूर्ण व मानक के अनुसार बोर्ड परीक्षा कराने के लिए डीएम स्तर से बीडीओ व बीईओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कंट्रोल रूम से परीक्षा पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 से ही कंट्रोल रूम हो जाएगा सक्रिय
अधिकारियों ने बताया कि 25 जनवरी से ही कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा पर पूरी नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम प्रभारी नामित करने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया। शिकायत पर तत्काल समाधान कराया जाएगा।

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी
जिला विद्यालय निरीक्षक, राकेश कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों को नामित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम सक्रिय किया जा रहा है। कंट्रोल रूम प्रभारी स्तर से तत्काल सभी समस्याओं पर नजर रखी जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed