फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inter colleges will be equipped with 4G connection and webcasting

4जी कनेक्शन व बेवकास्टिंग से लैस होंगे इंटर कॉलेज

Tue, 03 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Inter colleges will be equipped with 4G connection and webcasting
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। फरवरी में प्रस्तावित परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण आनलाइन होना है। पिछले साल सीसीटीवी के साथ वायस रिकॉर्डर की सूचना मांगी गई थी और उन्हीं इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। इस बार फोर जी इंटरनेट कनेक्शन के साथ ही वेबकास्टिंग के लिए राउटर की व्यवस्था की भी सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन

नकल मुक्त बोर्ड परीक्षा में और सुधार किए जाने के लिए परीक्षा की वेबकास्टिंग से लाइव निगरानी किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा केंद्र के निर्धारण में इसे प्राथमिकता पर लिए जाने की तैयारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने सभी हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों से सारी सूचना बेवसाइट पर 6 सितंबर तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले के 400 हाईस्कूलों और इंटर कॉलेज में 150 से अधिक कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के आसार हैं। इसके लिए सितंबर माह में ही सूचनाओं को अपडेट करने की तैयारी हो रही है। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सूचनाएं हर हाल में 6 सितंबर तक दर्ज कर दें। कॉलेजों की सूचनाओं का भौतिक सत्यापन होगा और फिर आधारभूत सूचनाओं की त्रुटि में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed