फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Instructions to expedite the construction work of pending projects

251 निर्माण कार्यों के प्रगति की आयुक्त ने की समीक्षा

Wed, 08 Sep 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the construction work of pending projects
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा आयुक्त कार्यालय सभागार में की। इस दौरान उन्होंने लंबित परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट तय समय सीमा में ही पूरे कराए जाए।
विज्ञापन

बिना कारण इसमें लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि विभिन्न विभागों की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को भी संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के लिए उसकी सूची जिलावार डीएम को उपलब्ध करायी जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने जनपद बलरामपुर में कार्यदाई संस्था पैक्सफेड द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय के लिए स्वतंत्र फीडर का निर्माण आगामी नवंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा है कि मुख्य अभियंता विद्युत कार्य गुणवत्ता की जांच कराकर दस दिन के भीतर अपनी आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने जनपद बहराइच के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरहिया व बभनियांवा का कार्य भी इसी माह में पूर्ण कराने का निर्देश अपर निदेशक स्वास्थ्य को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में सड़कों को छोड़कर 50 लाख से अधिक लागत के भवनों से संबंधित निर्माण कार्यों से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण से संबंधित कार्यों की कुल 251 परियोजनाओं की प्रगति की भी गहन समीक्षा की। निर्देशित किया कि सभी कार्यों को तय समयावधि में पूरा कराने के लिए तेजी लायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed