फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Instructions to ensure the smooth functioning of health services in flood-affected areas

Gonda News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Sat, 26 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure the smooth functioning of health services in flood-affected areas
पसका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीएम चिश्ती ने शनिवार को परसपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने को भी कहा। इसके बाद उन्होंने परसपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। इमरजेंसी, ओपीडी, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष और प्रयोगशाला समेत विभिन्न सेवाओं का जायजा लिया। दवा वितरण कक्ष में उपलब्ध दवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल, डॉ. मुकेश, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. उमेश वर्मा, शैलेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, कुमकुम, एसएम चौधरी, अरविंद, योगेंद्र और सुनीता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed