फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Institutional delivery will pick up pace again in women's hospital

Gonda News: महिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव फिर पकड़ेगा रफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Institutional delivery will pick up pace again in women's hospital
गोंडा। बेहोशी के डॉक्टर न होने के चलते महिला अस्पताल में बेपटरी हो चुकी सिजेरियन ऑपरेशन की व्यवस्था फिर से सुधरेगी। सीएमओ के अधीन एक और निश्चेतक चिकित्सक डॉ. देवेश शुक्ल की तैनाती महिला अस्पताल के लिए की गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 15,200 गर्भवतियों का संस्थागत प्रसव करवाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाले जिला महिला अस्पताल में पिछले तीन महीनों से व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई थीं। पहले यहां हर रोज 20 से 25 सिजेरियन प्रसव होते थे, वहीं अब ऑपरेशन लगभग ठप हो गए हैं। पिछले बीस दिनों से तो ओटी में ताला लटका रहा। इसका कारण बेहोशी के डॉक्टर की कमी बताई जा रही थी। महिला अस्पताल में संबद्ध अकेले निश्चेतक डॉ. कुमार ज्ञानम अस्वस्थ होने के कारण लंबी छुट्टी पर चले गए। जिससे ओटी में ताला लटक गया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पैनल बनाकर बेहोशी के डॉक्टरों से सहयोग लेने की योजना बनी, लेकिन कोई चिकित्सक समय पर सेवा नहीं देने पहुंच रहा था। जिससे अस्पताल के इमरजेंसी में नोटिस चस्पा कर मरीजों को रेफर कर दिया जा रहा था। अब शनिवार को निश्चेतक चिकित्सक डॉ. कुमार ज्ञानम स्वस्थ होकर लौटे, वहीं एक और चिकित्सक की नियुक्ति की जानकारी सीएमओ डाॅ. रश्मि शर्मा ने दी। सीएमओ ने बताया कि बतौर निश्चेतक चिकित्सक डॉ. देवेश शुक्ल की तैनाती हुई है। जल्द ही वह कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिससे महिला अस्पताल में ऑपरेशन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed