{"_id":"6763086f0af134061b099ebb","slug":"inspector-sanjay-gupta-given-responsibility-of-sog-in-charge-gonda-news-c-100-1-gon1003-129235-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निरीक्षक संजय गुप्ता को एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निरीक्षक संजय गुप्ता को एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी
Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कटराबाजार के सेलहरी कुशहा गांव में हत्या के बाद बोरे में फेंके गए युवती के शव मामले में एफआईआर दर्ज करने में शिथिलता बरतने वाले निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को एसपी ने अब एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस लाइन से निरीक्षक अमित कुमार तिवारी को प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी है। उपनिरीक्षक अनुज त्रिपाठी को सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी है।
एसपी विनीत जायसवाल ने मंगलवार को जिले की पुलिसिंग में एक बार फिर फेरबदल किया है। अब तक जनशिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय कुमार गुप्ता को एसओजी प्रभारी बनाया है। लापरवाही बरतने में संजय कुमार गुप्ता को कटराबाजार से लाइन हाजिर करने के बाद जन शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी थी। कटरा बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक रहते हुए संजय कुमार गुप्ता ने सेलहरी कुशहा गांव में गन्ने के खेते में युवती की हत्या कर शव बोरे में फेंके जाने के 22 दिन बाद एफआईआर दर्ज की थी।