फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Innocent son including bike riding couple dies in vehicle collision

हादसे में बाइक सवार दंपत्ति समेत मासूम बेटे की मौत

Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Innocent son including bike riding couple dies in vehicle collision
गोंडा के तमंचेपुर में तीन मौत होने के बाद बिलखते अन्य परिवारीजन व रिश्तेदार, मौके पर लगी ग्रामीण? - फोटो : GONDA
कटरा बाजार (गोंडा)। रंजीतपुर गांव के ईंट भट्ठे के पास बुधवार की देर रात ससुराल से बाइक से घर लौट रहे दंपती को चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दंपती समेत उनका बेटा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के तमंचेपुर गांव का रहने वाला राकेश यादव 24 अपनी पत्नी मीरा यादव 22 व आठ माह के मासूम बेटे रौनक यादव के साथ बुधवार की सुबह बाइक से इसी थाना क्षेत्र के गंडाही गांव के मजरे अहिरनपुरवा में स्थित अपने ससुराल गया था। वहां से देर रात वह पत्नी और बेटे के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। वह तीनों थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे तभी चौपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कटरा मनोज सिंह ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों में मचा कोहराम
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के तमंचेपुर के रहने वाले राकेश उसकी पत्नी मीरा यादव व मासूम बेटे रौनक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। रिश्तेदार व संबंधी परिवार वालों को ढांढस बंधाने में लगे हैं। राकेश के पिता अर्जुन प्रसाद यादव ने बताया कि उनके तीन बेटों में राकेश सबसे बड़ा था। मझला अमरेश व छोटा बेटा सुरेंद्र बड़े भाई की मौत से आहत हैं। बताया कि बेटा, बहू और पौत्र की मौत से अब परिवार के लोगों को भोजन देने वाला भी कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed