{"_id":"66fc39bf56a3fb7cb309c301","slug":"innocent-shagun-died-due-to-drowning-gonda-news-c-100-1-slko1028-124782-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डूबने से हुई थी मासूम शगुन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डूबने से हुई थी मासूम शगुन की मौत
Tue, 01 Oct 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
शगुन की फाइल फोटो
पसका (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के अभईपुर मेहरबान पुरवा में आठ माह की शगुन की मौत टैंक के पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि के बाद हत्या के बिंदु पर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मासूम का शव दफन कर दिया। शाम को पुलिस ने परिजनों से थाने बुलाकर पूछताछ की। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
मासूम शगुन घर के पिछले हिस्से के कमरे में सोते समय शनिवार रात 11:30 बजे संदिग्ध हालात में बिस्तर से गायब हो गई थी। उस समय शोर मचा था कि शगुन को जंगली जानवर उठा ले गया। पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ ही एसओजी को भी शगुन की तलाश के लिए लगाया गया। आसपास के करीब दो किलोमीटर दायरे में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। ड्रोन कैमरे से भी खेतों व पेड़ों पर निगरानी की गई। इस बीच सोमवार शाम घर के पीछे बने टैंक में भरा बरसात का पानी पंप लगाकर निकाला गया तो उसमें शगुन का शव मिल गया। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं मिले। परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जिस टैंक से शगुन का शव मिला था, उसके आसपास फॉरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने एकत्र किए थे। डॉग स्क्वॉयड ने भी तीसरी बार पहुंचकर जांच की है। कुछ संदिग्ध चिह्नित हुए हैं। हर पहलू पर जांच की जा रही है।