फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Innocent murdered in Sulabh toilet after rape

शुलभ शौचालय में बालिका से दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारा

Tue, 01 Jun 2021 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Innocent murdered in Sulabh toilet after rape
गोंडा। नगर के घनी आबादी वाले सकरौरा पूर्वी मोहल्ले में सुलभ शौचालय में मंगलवार की दोपहर एक दस वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बालिका के दुपट्टे से ही गला कसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या के कुछ देर बाद एक बालिका जब शौच के लिए गई तो उसने शौचालय में शव पड़ा देखकर शोर मचाया। बालिका का शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा पूर्वी मोहल्ले में बने नगर पालिका के सुलभ शौचालय में पास के गांव के एक बालिका मंगलवार दोपहर शौच के लिए गई थी। तभी बालिका का पीछा कर रहे एक युवक ने पहुंचकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका के विरोध करने पर आरोपी युवक ने बालिका की उसकी दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी और फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद जब एक दूसरी बालिका शौच के लिए शौचालय पहुंची तो उसने अंदर बालिका का शव पड़ा देखा तो सहम गई और शोर मचाते बाहर की ओर भागी।
बालिका के शोर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और देखते ही देखते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि शमीम अच्छन ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के एसआई शिवशरण गौड़, एसआई अजय कुमार सिंह के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। बालिका की शिनाख्त पास के एक गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग के नातिन के रूप मेें हुई है।
बालिका अपने पिता की मौत के बाद से अपनी मां व भाई बहनों के साथ अपने नाना के यहां रहती थी। बालिका के पैैरों में एक टेप चिपका हुआ मिला है। शौचालय से कुछ दूरी पर किसी के पैरों के निशान भी मिले हैं। माना जा रहा है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करके भागने वाले के आरोपी के ही निशान हैं। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुुमार सिंह का कहना है कि बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा पूूर्वी में बने नगर पालिका के सुलभ शौचालय में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना पर पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर शौचालय के दरवाजे व बालिका के टिशु समेत कई नमूने लिए हैं। फोरेंसिंग एक्सपर्ट ने मौके पर फोटोग्राफी भी की है। जिससे तफ्तीश में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed