फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Innocent child suffering from malnutrition dies

Gonda News: कुपोषण से जूझ रहे मासूम की मौत

Sat, 29 Apr 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Innocent child suffering from malnutrition dies
गोंडा। कुपोषण के खिलाफ जंग को लेकर भले ही सरकार गंभीर हो, लेकिन स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से मासूमों की जान चली जा रही है। ढाई माह के सुजीत को समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण जान गंवानी पड़ी। परिजन मासूम बच्चों को लेकर झोलाछाप के चक्कर काटते रहे, लेकिन कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें उचित उपचार दिलाने वाली आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पता तक नहीं चला।
विज्ञापन

पड़रीकृपाल के मिश्रौलिया निवासी गेंदालाल व सूर्यपता के ढाई माह के बच्चे की जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले तो जिला अस्पताल प्रशासन ने एनआरसी में मौत की बात छिपाने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत होने के बाद देर में एनआरसी पहुंचाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

एनआरसी प्रभारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि 26 अप्रैल को अजीत और सुजीत नाम के दो जुड़वा बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया गया था। सुजीत का वजन 3.80 किलोग्राम था। बच्चा डायरिया से पीड़ित होकर गंभीर स्थित में था। जांच कर पीआईसीयू में भर्ती कराने की तैयारी चल रही थी, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि एनआरसी में बच्चे की मौत होने की जानकारी नहीं है। केंद्र में रखरखाव व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी के लिए निरीक्षण किया गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारियों की समय से एनआरसी में पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed