फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Infiltration from West Pada drain, Voter ID card made from Kanpur

Gonda News: पश्चिम पाडा नाला से की घुसपैठ, कानपुर से बनवाया मतदाता पहचान पत्र

Tue, 10 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Infiltration from West Pada drain, Voter ID card made from Kanpur
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी ने पश्चिम पाडा नाला से देश में घुसपैठ की थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। उसके पास से कानपुर का मतदाता पहचान पत्र भी मिला है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दूसरे युवक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चोरी के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक को दबोचने वाले नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक विपुल कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान डालिम निवासी गमस्तापुर साहिब ग्राम चापाई नवाबगंज बांग्लादेश के रूप में हुई थी। उसके पास से पश्चिम बंगाल का फर्जी आधार कार्ड मिला है, जिस पर ग्राम स्वरूपादाह पोस्ट-हाकिमपुर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल का पता अंकित है। आरोपी के पास से कानपुर के पते का मतदाता पहचान पत्र भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डालिम पहले भी घुसपैठ कर चुका है।
विज्ञापन

उसने पूछताछ में बताया कि बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम पाडा नाला से भारत में घुसपैठ की थी। आरोपी के साथ अन्य लोगों के भी दाखिल होने की आशंका है। चोरी की सीसीटीवी फुटेज में दूसरा शख्स भी दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जा रही है। बांग्लादेशी नागरिक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बड़गांव चौकी प्रभारी विपुल कुमार सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed