फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   India alliance has broken into pieces: Dharampal

खंड-खंड में टूट चुका इंडिया गठबंधन : धर्मपाल

Wed, 21 Feb 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
India alliance has broken into pieces: Dharampal
करनैलगंज/गोंडा। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसमें गरीब, किसान, युवा व महिला चार जातियां है। दूसरी ओर विपक्ष का इंडिया गठबंधन टुकड़ों में बंटा हुआ है। सब अपनी ढपली-अपना राग अलाप रहे हैं। ऐसे में भाजपा को 400 सीट जीतने से कोई नहीं रोक सकता। देवीपाटन मंडल के चारों सीटों पर कमल खिलेगा और विपक्ष की जमानत जब्त होगी।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व देवीपाटन मंडल के क्लस्टर प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहीं। उन्होंने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन समिति के कोर कमेटी की बैठक कर लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। मंत्री ने कहा कि भारत राम का देश है, यहां राम का विरोध करने वालों को जनता उखाड़ फेंकेगी। कांग्रेस ने श्रीरामजन्मभूमि मामले को 70 सालों से अटकाए रखा। मोदी सरकार में अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होकर ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि कैसरगंज लोकसभा सीट की चुनाव प्रबंधन समिति सहित चार बैठकें आयोजित हुईं। बैठकों में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप एवं संचालन जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया। इस दौरान लोकसभा के संचालन समिति, प्रबंधन समिति, कोर कमेटी एवं विधानसभा समिति की बैठक हुई। जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 28 फरवरी तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यालय खोलने हैं। मतदाता बनाने से लेकर मतदान केंद्र तक कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गोंडा-बलरामपुर एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह, लोकसभा प्रभारी संजय कैराती, लोकसभा संयोजक अकबाल बहादुर तिवारी, रमाकांत तिवारी, गौरव वर्मा, केके श्रीवास्तव, निशंक त्रिपाठी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, जसवंतलाल सोनकर, संजय राव, अविनाश जायसवाल, हरीश शुक्ला, राजेश तिवारी, भवानीभीख शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed