{"_id":"62658ecd383a1d16d03af90f","slug":"incrochment-gonda-news-lko62764034","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के विरोध में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के विरोध में बाजार बंद
विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा के इटियाथोक बाजार में बंद दुकानें। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक (गोंडा)। अतिक्रमण हटाओ अभियान का रविवार को विरोध करते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। बंदी सिर्फ दो घंटे तक ही रह सकी। इसके बाद सभी व्यापारी जनप्रतिनिधियों से मिलने रवाना हो गए। व्यापारी जनप्रतिनिधियों से मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान रोके जाने का आश्वासन लेकर लौट आए।
प्रशासन ने सभी लोगों को अपना-अपना अतिक्रमण हटाने का निर्देश शनिवार को दिया था। शनिवार की दोपहर इटियाथोक बाजार के रेलवे क्रॉसिंग मार्ग व उत्तर पूर्व स्थित तालाब का अतिक्रमण जेसीबी से हटाया गया। तालाब का लोगों ने अस्तित्व समाप्त कर रखा है। यहां कई पक्के मकानों पर जेसीबी नहीं चलाई गई। उन्हें शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया। अभियान शुरू होते व्यापार मंडल से जुड़े लोग सक्रिय हो गए। लाउडस्पीकर से रविवार को बाजार बंद रखने का ऐलान कर दिया गया। रविवार की सुबह 11 बजे तक दुकानें बंद रहीं। इसके बाद सभी लोगों ने अपनी दुकानें खोल लीं। वही व्यापारी नेता अभियान को रुकवाने के लिए विधायक व सांसद के यहां तमाम लोगों को लेकर पहुंच गए, जबकि प्रशासन ने लोगों से अवैध निर्माण शीघ्र हटाने का निर्देश दिया है।
अतिक्रमण से गायब हो गया तालाब
इटियाथोक (गोंडा)। करीब दस साल बाद इटियाथोक बाजार में अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया। तत्कालीन उपजिलाधिकारी शंभू कुमार ने जिलाधिकारी राम बहादुर के निर्देश पर इटियाथोक के हनुमान मंदिर चौराहे पर हुए अवैध निर्माण को हटा दिया था। स्टेशन रोड के अस्थाई निर्माण को हटवाया गया। लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिली। उपजिलाधिकारी के सख्त रवैये के कारण लोगों ने खुद ही अपने अपने अवैध निर्माण हटा लिए थे। लोगों ने फिर से इन खाली जगहों पर अवैध निर्माण कर लिया। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर लोगों ने पक्के मकान और बाउंड्रीवाल बना लिया। इटियाथोक बाजार के मध्य स्थित तालाबों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त कर दिया गया। यहां लोगों ने पक्का निर्माण करा लिया।