फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   incrochment gonda mandenala

Gonda News: ‘मंडेनाला’ की चौहद्दी खींची, कब्जा करने वालों को चेतावनी

Tue, 21 Feb 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
incrochment gonda mandenala
जांच करते तहसीलदार की टीम।
गोंडा। अवैध कब्जे की जद में आए सिविल लाइंस के ‘मंडेनाला’ की चौहद्दी राजस्व टीम ने मथ डाली। मंडेनाला की जमीन पर कब्जे की पड़ताल मंगलवार को डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में सात सदस्यीय राजस्व टीम ने की। नाप जोख करने के बावजूद राजस्व टीम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। जांच टीम ने दावा किया कि पैमाइश पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा पर जिला प्रशासन के तेवर अब सख्त हो गए हैं। चारों तरफ सरकारी जमीनों पर कब्जे की होड़ मची है। एक जमीन खाली नहीं होती कि दूसरे पर कब्जे की शिकायत प्रशासन तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन


हाल ही में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस इलाके में तीन एकड़ जमीन खाली कराई है। बावजूद इसके भूमाफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के मंडेनाला की जमीन को कब्जा किया जा रहा है। अभिलेखों में यह जमीन नाले के रूप में दर्ज है और सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के चार्ज में है। लेकिन बेखौफ भूमाफिया इस जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता ने इस अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी थी। ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता गिर्द गोंडा के किमी 2.00 से किमी 3.204 के बीच हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा था। डीएम डा उज्जवल कुमार ने एसडीएम सदर को निर्देशित किया था। मंगलवार को नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मंडे नाला की पैमाइश की।


पैमाइश करने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक नंद कुमार सिंह, गिर्द क्षेत्र के लेखपाल संतोष कुमार पांडे, छावनी सरकार लेखपाल पवन कुमार सिंह, बडगांव क्षेत्र के राम बहादुर पांडे, लेखपाल राधाकांत मिश्र, बृजेश मिश्रा व नगर पालिका परिषद के नजूल अमीन शामिल रहे। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पैमाइश कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जा रही है।

- पैमाइश के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जो भी निर्देश मिलेेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- अखिलेश कुमार, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed