फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Increased water level in Ghagra,

घाघरा का जलस्तर बढ़ा

Mon, 27 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 27 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Increased water level in Ghagra,
बांध की मरम्मत में जुटे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
 एल्गिन-चरसड़ी बांध का खतरा कम नहीं हो रहा है। एक बार फिर से घाघरा की बाढ़ में साढ़े चार करोड़ रुपये बहाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जलस्तर बढ़ने से घाघरा का पानी बांध से टकराने लगा है। वहीं नदी में पानी बढ़ते ही अमेरिकन ड्रेजर मशीन से धारा को मोड़ने के लिए किए जा रहे कार्य को बंद करा दिया गया है। छह पुराने स्परों के नोज के साथ 28 स्थानों पर कट स्पर बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। 
विज्ञापन


  घाघरा की धारा को मोड़ने के लिए पिछले दो माह से चल रहा कार्य बंद करा दिया गया है। मशीन को बांध के किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया है। घाघरा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। फिर  भी बाढ़ का पानी बांध से टकराने लगा है।
विज्ञापन


आने वाले समय में पानी बढ़ने के बाद खतरे से निपटने के लिए डैंजर जोन बांध के किनारे-किनारे 28 स्थानों पर बालू भरी बोरियों से कट बनाने एवं पुराने अवशेष आधा दर्जन स्परों को मजबूत बनाने का काम तेज कर दिया गया है। अमेरिकन डेंजर मशीन से नदी की धारा को मोड़ने के लिए नदी की गहराई को बढ़ाने का कार्य ठप हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को नदी का जलस्तर करीब 40 सेमी बढ़ गया था। पानी बढ़ते ही बाढ़ का पानी बांध से टकराना शुरू हो गया। जो इसके पूर्व घाघरा के खतरे के निशान तक पहुंचने पर होता था। सोमवार को पानी करीब 22 सेमी घट गया। मगर आने वाले समय में एकाएक पानी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। रविवार को 103.926 जलस्तर पहुंच गया, वहीं सोमवार को 106.706 हो गया। फिर भी बांध से पानी लगा हुआ है।


मौके पर मौजूद एई अशोक कुमार ने बताया कि बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। 28 स्थानों पर कट बनाने का कार्य प्रगति पर है। तारों के जाल बनाकर नदी के किनारे ड़ाले जा रहे हैं। पुराने स्परों के नोज को मजबूत बनाने, बांध को चौंड़ा करने का काम तेजी से हो रहा है। रैनकट व रैट होल पूरी तरह से भरा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed