{"_id":"678e9317f9c474edd400c5fa","slug":"increase-representation-of-business-class-in-legislative-council-gonda-news-c-100-1-slko1028-131213-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विधान परिषद में बढ़ाएं व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विधान परिषद में बढ़ाएं व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व
Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विधान परिषद में व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह व्यापार वर्ग के लिए भी विधान परिषद में सीट घोषित किए जाने की मांग प्रमुख तौर पर की गई।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह प्रदेश के लगभग 40 लाख पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर सभी 6 क्षेत्रों (अवध, काशी, ब्रज, गोरक्ष, कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) से छह विधान परिषद सदस्य चुने जाएं। 29 जून को समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जाए।
मांग की कि उत्तर प्रदेश की तरह देश में भी राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करने, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की नियमित मासिक बैठक कराने, जीएसटी में व्यापारी को अनावश्यक नोटिस न जारी किए जाने व बाजारों में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, शिवकुमार सोनी, दिलीप अग्रवाल, हामिद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।