{"_id":"68754ab3ac8481c8e10c0de9","slug":"income-tax-department-raids-gst-lawyers-office-gonda-news-c-100-1-slko1028-140824-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जीएसटी वकील के ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जीएसटी वकील के ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा
Mon, 14 Jul 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर में बेलसर रोड स्थित पूरे शिवा बख्तावर में इनकम टैक्स व जीएसटी के वकील के ऑफिस में सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने 15 घंटे तक पड़ताल की। राजनीतिक दलों को चंदा देने के नाम पर फर्जी तरीके से टैक्स में छूट लेने का आयकर विभाग को इनपुट मिला था। टीम के अधिकारियों से कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया, लेकिन चर्चा है कि इनकम टैक्स रिटर्न व टीडीएस में भी फर्जीवाड़ा पाया गया है।
पूरे शिवा बख्तावर के एक मार्केट में देहात कोतवाली क्षेत्र के लौवाटेपरा निवासी सचिन मिश्र का बालाजी एसोसिएट के नाम से ऑफिस है। वह इनकम टैक्स रिटर्न एवं जीएसटी का काम करते हैं। सोमवार सुबह आठ वाहनों से आयकर विभाग की टीम उनके ऑफिस पहुंची तो शटर में ताला लटका मिला।
इसके बाद दो वाहनों से टीम के छह सदस्य लौवाटेपरा स्थित सचिन मिश्र के घर पर पहुंचे और उन्हें साथ ले आए। ऑफिस खुलवाकर प्रपत्रों व कंप्यूटर के डाटा की जांच शुरू की गई। सचिन के परिजनों से सूचना पाकर उनके तमाम साथी दोपहर डेढ़ बजे ऑफिस पहुंच गए और आयकर विभाग की टीम से पड़ताल का कारण पूछने लगे।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने उन्हें सिर्फ इतना बताया कि जांच की जा रही है। सुबह छह बजे से शुरू हुई जांच रात करीब नौ बजे खत्म हुई। इसके बाद टीम लखनऊ लौट गई। टीम के सदस्यों ने कहा कि मामला गोपनीय है। इसलिए कुछ बता नहीं सकते।