फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Including GRP policemen 11 more posite in Gonda

जीआरपी सिपाही सहित 11 और पॉजिटिव

Fri, 05 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Including GRP policemen 11 more posite in Gonda
रानी बाजार सील होने के बाद पसरा सन्नाटा। - फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक पहले से जीआरपी सिपाही और लाबी के गार्ड सहित तीन लोग कोरोना से पहले ही संक्रमित पाये जा चुके हैं। इनमें से सोमवार को जीआरपी के दो सिपाहियों में एक साथ कोरोना का संक्रमण मिला था। इसके बाद रेलवे के गार्ड में कोविड का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट में एक और जीआरपी सिपाही समेत छह लोग कोरोना सें संक्रमित पाये गये हैं। वहीं शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में पांच और लोग जिले भर में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इस प्रकार से 24 घंटे के अंदर कुल 11 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से अब तक कोविड लेवल-1 से ठीक होकर 50 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब रानीबाजार और उससे सटा हुआ रेलवे कालोनी का इलाका अति संवेदनशील होता जा रहा है। रानीबाजार और रेलवे कॉलोनी से अब तक 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बता दें कि जो जीआरपी सिपोही शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, वो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव सिपाहियों के साथ ही खाना खाता था। इसके बाद भी उसकी जांच नहीं कराई गई। बाद में तबीयत बिगड़ने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। अब तक तीन कोरोना संक्रमित रानी बाजार और तीन रेलवे कॉलोनी से पाये गये हैं। दोनों जगहों के बीच मात्र 60 से 70 मीटर की ही दूरी है। लगातार रेलवे के कर्मचारियों का कोरोना से संक्रमित होना अब रेलवे की चिंता बढ़ाने वाला है। वहीं गुरुवार को पॉजिटिव पाये गये मरीजों में एक मरीज पोर्टरगंज नगर क्षेत्र, एक रूपइयाडीह ब्लॉक के बिछुड़ी गांव, एक वजीरगंज ब्लॉक, एक मुजेहना तथा एक व्यक्ति इटियाथोक का रहने वाला है। जिले में वर्तमान एक्टिव कोरोना केस 31 हो गई है। जिसमें से एक मरीज एल-3 (लखनऊ) में एडमिट है। शेष 30 मरीज कोविड एल-1 हॉस्पिटल पंडरीकृपाल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आये 25 लोग क्वारंटीन
खरगूपुर (गोंडा)। एक ही ग्राम पंचायत में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गयेे, जिन्हें कोविड-19 लेबल 1 अस्पताल पड़री कृपाल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम ने गांव को सील कर संक्रमित पाये गये मरीज के संपर्क में आने वाले 25 लोगों को एक विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया है। खरगूपुर सीएचसी तहत ग्राम पंचायत भटपुरवा में अमृतसर से आठ मई को एक 35 वर्षीय महिला कुछ लोगों के साथ आयी थी। इसी ग्राम पंचायत के मजरा केशई पुरवा में दो जून को मुंबई से एक 22 वर्षीय युवक तीन लोगों के साथ आया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने बताया कि दोनों लोगों की सैंपलिंग दो मई को करायी गई थी। जिसकी रिपोर्ट आने पर दोनों कोरोना पॉजिटिव पाये गये। एक ही गांव में एक महिला व पुरुष के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद चिकित्साधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल बीपीएम सदफ खान, बीसीपीएम महेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. प्रवीण फार्मासिष्ट सन्तोष मिश्रा व अतुल कुमार ने गांव पहुंचकर पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले 25 लोगों को चिन्हित कर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया गया। संक्रमित युवक के साथ आये तीन लोगों का सैंपलिंग कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मुजेहना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हुई
मुजेहना (गोंडा)। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में मुजेहना के एक युवक के कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ब्लॉक में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हो गई है। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना के बंगाई गांव में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। रिपोर्ट मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में की टीम ने बंगाई गांव पहुंचकर युवक की ट्रैवेल हिस्ट्री की तलाश की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि बंगाई गांव का 35 वर्षीय युवक 28 तारीख को दिल्ली से गोंडा पहुंचा था जहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे मुख्यालय पर ही क्वारंटीन कर दिया गया था। वहीं से युवक की सैंपलिंग करायी गयी थी। रिपोर्ट आने के बाद युवक को कोविड-1 लेवल हास्पिटल में एडमिट कर दिया गया है । वहीं परिवार सहित गांव वालों को ऐहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
होम क्वारंटीन बढ़ा रहा संक्रमण
बालपुर। बताया जा रहा है कि इस समय अधिकांश लोगों को सेंटर क्वारंटीन के बजाय होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जिससे संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। जो भी प्रवासी अब आ रहे हैं उनमें अधिकांश को होम क्वारंटीन ही किया जा रहा है। हलधरमऊ के बमडेरा गांव के मजरे पूरे संगम में कोरोना पॉजिटिव मिला। अधीक्षक डॉ सन्त प्रताप वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति को होम क्वारंटीन करके सैंपल भेजा गया था। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर रही है।
आइसोलेशन में भर्ती था युवक
मसकनवा (गोंडा)। छपिया क्षेत्र के देवगांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलोक ने बताया की उक्त व्यक्ति 1 जून को दिल्ली से ट्रक से चला था और 2 जून को मनकापुर आया था। जहां से वो एक टैक्सी रिजर्व करके मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज मसकनवा आया। सेंटर पर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की गयी और उसे जांच के लिये गोंडा भेजा गया था। जहां सैंपलिंग के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।

जिले का कोरोना मीटर
कुल संक्रमित 81
कुल डिस्चार्ज 50
भर्ती मरीज 31
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
गुरुवार देर रात आई सैंपल रिपोर्ट में एक जीआरपी सिपाही सहित 6 लोग व शुक्रवार को 5 लोग कोरोना सें संक्रमित पाये गये हैं। शहर में रानीबाजार और रेलवे कॉलोनी का क्षेत्र जहां पर अब तक कुल मिलाकर 6 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, उसे सील कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। सीएमओ को भी प्रभावित क्षेत्रों में टीमें लगाकर सर्वे कराने के निर्देश दिये गये हैं। -डॉ. नितिन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed