{"_id":"66f306ce7e18eacdc10d0e45","slug":"incentive-amount-of-rs-284-lakh-released-for-roadways-workers-gonda-news-c-100-1-gon1002-124324-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोडवेज कर्मियों के लिए 2.84 लाख की प्रोत्साहन राशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोडवेज कर्मियों के लिए 2.84 लाख की प्रोत्साहन राशि जारी
Wed, 25 Sep 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। रक्षाबंधन पर्व पर 1800 किलोमीटर से ज्यादा ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना की धनराशि जारी कर दी गई है। राशि पाने वालों में नियमित और संविदा चालक-परिचालक के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी शामिल हैं।
देवीपाटन रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और रुपईडीह डिपो के कर्मचारियों के लिए 2 लाख 84 हजार 790 रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, इसे जल्द ही बांट दिया जाएगा। यह प्रोत्साहन धनराशि 18 अगस्त से एक सितंबर के बीच ड्यूटी करने वाले ऐसे नियमित/संविदा/ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए दी जानी है, जिन्होंने बिना अवकाश लिए 1800 किलोमीटर से ज्यादा की ड्यूटी की है।
डिपो के कर्मचारियों के लिए 1 लाख 55 हजार 492, गोंडा डिपो के कर्मचारियों के लिए 44 हजार 322, बलरामपुर डिपो के कर्मचारियों के लिए 68 हजार 780 और रुपईडीह डिपो के कर्मचारियों के लिए 16 हजार 196 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।