फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Incense remains ineffective, cold havoc continues

धूप रही बेअसर, ठंड का कहर जारी

Fri, 27 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Incense remains ineffective, cold havoc continues
गोंडा में कोहरे के बीच स्कूल जाती युवतियां। - फोटो : GONDA
गोंडा। शुक्रवार को दो दिन बाद धूप निकलने से लोगों को राहत तो मिली लेकिन गलनभरी ठंड से मौसम का कहर जारी है। लोग ठंड से कांपते नजर आए, प्रशासन की ओर से अलाव आदि की व्यवस्था में भी तेजी आई है। ठंड के तेवर में कोई कमी नहीं रही, सर्द हवा से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। शनिवार को ठंड के तेवर और तीखे होने का अनुमान है। तापमान में तो गिरावट आएगी ही कोहरा होने का अनुमान है। इससे लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

20 दिसंबर के बाद से लगातार ठंड के तेवर तीखे हो रहे हैं। चार दिनों से लगातार ठंड का कहर जारी है। इससे लोगों के हाथ पांव तक कांपते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा और 17 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ। दिन में धूप तो निकला लेकिन इससे ठंड की गलन पर कोई असर नहीं रहा है। स्थिति यह रही कि ठंड की चुभन से हर कोई परेशान दिखा। अभी यह ठंड और बढ़ने के आसार हैं, मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भीषण ठंड होने का अनुमान है। तापमान न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान भी 16 से 17 के बीच ही रहेगा।
विज्ञापन

यह अब तक सबसे ठंडा दिन होगा। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और पछवा हवा के चलने से मौसम में गलन बरकरार रहेगी। शनिवार कोहरा होने के साथ ही सर्द हवा की रफ्तार भी तेज रहेगी। इससे लोगों को बचाव के लिए सर्तक रहना है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। स्कूलों में बच्चों की छुट्टी तो कर दी गई है लेकिन गांवों में पंचायतों की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यही नहीं अभी तक प्रशासन की तरफ से कंबल वितरण की कार्रवाई भी पूरी नहीं की गई है। इससे गरीबों को इस बार कंबल नहीं मिल पाए हैं। स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से कुछ लोगों को कंबल मिला है लेकिन ग्रामीण इलाकों में गरीबों को सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ठंड से बचाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है और अलाव जलाए जा रहे हैं। रैन बसेरों में व्यवस्था बढ़ाए गए हैं। कहीं से कोई सूचना मिलने पर तत्काल व्यवस्था की जा रही है। -आरआर प्रजापति, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed