{"_id":"692b39ae50fda4ebc9032039","slug":"inauguration-of-the-main-gate-of-gayatri-shaktipeeth-gonda-news-c-100-1-gon1041-147977-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गायत्री शक्तिपीठ के मुख्यद्वार का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गायत्री शक्तिपीठ के मुख्यद्वार का लोकार्पण
Sat, 29 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में डॉ. चिन्मय पंड्या का स्वागत करते आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौश
गोंडा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या शनिवार को गोंडा पहुंचे। यहां उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ के मुख्यद्वार का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने यज्ञशाला, नवनिर्मित साहित्य स्टाॅल, प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा भवन, भगवान महाकाल मंदिर तथा साधना कक्ष का अवलोकन किया। इससे पूर्व ठाकुर प्रसाद तिवारी ने नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में राष्ट्र निर्माण के लिए आहुतियां कराईं।
व्यवस्थापक रामतेज मिश्र ने डॉ. पंड्या से आरएसएस के अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी तथा एसएलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय की भेंट कराई। उपस्थित लोगों को साहित्य भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा भवन के लोकार्पण के लिए डॉ. पंड्या गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर पुष्पा त्रिपाठी, जगदीश ओझा, विनोद त्रिवेदी, राम प्रकाश गुप्त, जयरामदास लधवानी, डॉ. आनंद मिश्र, भूपेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
डॉ. चिन्मय पंड्या का भव्य स्वागत
करनैलगंज। संतोषी माता मंदिर में डॉ. चिन्मय पंड्या का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। गायत्री शक्तिपीठ सकरौरा के महंत तिलक राम तिवारी और सुशीला सिंह ने उन्हें चंदन और रोली लगाई। इस मौके पर बाल गोपाल वैश्य, माखनलाल सिंह, इंद्रमणि तिवारी, ज्वाला तिवारी, दिनेश सिंह, शिव पूजन, मुकेश वैश्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)