{"_id":"5ff9e51c8ebc3e340e659830","slug":"in-the-science-fair-children-showed-skill-through-the-project-gonda-news-lko559021586","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मेले में बच्चों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मेले में बच्चों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से दिखाया हुनर
विज्ञापन
गोंडा। हलधरमऊ के जगतपाल सिंह इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विज्ञान दल की तरफ से शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब दो दर्जन विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट को देखकर उनकी सराहना की और बच्चों को सम्मानित भी किया।
विज्ञान मेले की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह ने की। मेले के आयोजक मुदुल शुक्ल ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। विज्ञान मेले के मुख्य अतिथि विधायक बावन सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ माता पिता की आरती करके किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से भारत मेक इन इंडिया बन रहा है। विज्ञान सभी देशों में एक समान है। विज्ञान के माध्यम से समाज की कुरीतियां दूर किया जा सकता है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्रा प्रिया शुक्ला ने प्राकृतिक संरक्षण पर प्रोजेक्ट बनाकर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
शुभम यादव ने पंप, दिनेश सिंह ने फ्री इंजन, रिमझिम गुप्ता ने ज्वालामुखी, राज सिंह ने पवन चक्की तथा अन्य बच्चों ने जेसीबी, स्वचलित कार, बिजली उत्पादन सहित अनेक प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान रितेंद्र पाल सिंह, किशन जायसवाल, अरविंद तिवारी, विजय पाल सिंह, पवन यादव, विमला शुक्ला, हरजिंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।