फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In the ranking of UP, Gonda RM got first place and ARM got second place

Gonda News: यूपी की रैंकिंग में गोंडा आरएम को पहला और एआरएम को दूसरा स्थान

Sat, 22 Jun 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
In the ranking of UP, Gonda RM got first place and ARM got second place
गोंडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश स्तर पर बसों के बेहतर संचालन के लिए चार बिंदुओं पर रैंकिंग कराई थी। यूपी की रैंकिंग में आरएम देवीपाटन क्षेत्र को प्रथम व एआरएम गोंडा को द्वितीय स्थान मिला है। बसों के बेहतर संचालन पर दोनों अफसरों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक प्रणता ऐश्वर्या ने प्रदेश स्तर पर समस्त क्षेत्र व डिपो में प्रतिदिन प्रति बस की आय, ईंधन औसत, बसों कब और कहां-कैसे उपयोग करें जिससे निगम के राजस्व को बढ़ाया जा सके। प्रतिदिन बसों को कितना लाभ हुआ और कितना नुकसान। इन बिंदुओं पर रैंकिंग कराई थी। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन क्षेत्र अपराजित श्रीवास्तव को प्रथम व एआरएम गोंडा कपिलदेव को द्वितीय स्थान मिला है। अपर प्रबंध निदेशक ने आरएम को 5100 व व एआरएम को 2100 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed