फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   in-laws threw daughter-in-law out of house after gave birth to daughter In Gonda husband married another woman

UP News: साहब बेटी जन्मी तो ससुरालीजन ने घर से निकाल दिया, पति ले आया शौतन; बात सुन पुलिस भी रह गई सन्न

Mon, 25 Nov 2024 03:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 03:46 PM IST
सार

परामर्श केंद्र में पीड़िता की बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पीड़िता ने कहा कि साहब बेटी जन्मी तो ससुरालीजन ने मुझे घर से निकाल दिया। पति ने दूसरी शादी कर ली। 

विज्ञापन
in-laws threw daughter-in-law out of house after gave birth to daughter In Gonda husband married another woman
woman demo - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में एक विवाहिता की बात सुनकर परामर्शदाताओं को यकीन नहीं हुआ तो वह पति के दूसरी शादी करने की बात पूछते रहे। इसके बाद फिर बगल में बैठे पति से बेटी के जन्म होने पर दूसरी शादी करने की बात सुनकर सभी दंग रह गए। परामर्शदाताओं ने कहा कि पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करना अवैध है। विवाहिता को कोर्ट जाने की सलाह दी है। विवाहिता ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान चार वर्षीय बेटी व वृद्ध पिता के साथ कौड़िया थाना क्षेत्र की एक महिला ने परामर्शदाताओं से कहा कि स्थानीय थाने के तेलियाकोट निवासी पति ने दूसरी शादी कर ली, मगर परामर्शदाताओं को यकीन नहीं हुआ तो दोबारा पति के शादी के बारे में पूछा। इतना ही नहीं, पति के हामी भरने के बाद परामर्शदाता सन्न रह गए। 
विज्ञापन

पति व ससुर ने उसे घर से बाहर निकाल दिया

परामर्शदाता गंगाधर शुक्ल, संतोष ओझा और उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह ने कहा कि पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी बिना तलाक किए अवैध माना जाएगा। विवाहिता को कोर्ट जाने की सलाह दी। विवाहिता ने बताया कि दोनों की शादी 11 मई 2017 को हुई थी, लेकिन बेटी को जन्म देने के बाद पति व ससुर ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जोड़े एक साथ रहने के लिए राजी हुए

इसके बाद भैरमपुर गांव में एक महिला से शादी कर ली। वह पिता के घर रहकर बेटी का भरण-पोषण कर रही है। हालांकि इस दौरान कई जोड़े एक साथ रहने के लिए भी राजी हुए। उन्हें सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। परामर्शदाताओं ने बताया कि तीन जोड़े एक साथ रहने के लिए राजी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed