फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In checking, 16 in Gonda and 27 in Bahraich challaned

चेकिंग में गोंडा में 16 तो बहराइच में 27 गाड़ियां पकड़ी, सात वाहन सीज

Tue, 12 Oct 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
In checking, 16 in Gonda and 27 in Bahraich challaned
गोंडा। संभागीय परिवहन अधिकारी के आदेश पर सोमवार को गोंडा व बहराइच में चेकिंग अभियान चलाया गया। गोंडा में 16 व बहराइच में 27 वाहनों को पकड़ा गया। गोंडा में तीन वाहनों व बहराइच में चार वाहनों को सीज किया गया, जबकि गोंडा में 13 एवं बहराइच में 23 बसों का चालान किया गया है। गोंडा में दो व बहराइच में वाहन चालकों से ढाई लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

गोंडा जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन वाहनों को ओवरलोडिंग में सीज किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान 13 वाहनों का चालान किया गया है। बताया कि सीजर व चालान को मिलाकर दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। एक टेंपो को भी सीज किया गया। इसका 2018 से परमिट समाप्त हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि यात्रीकर अधिकारी महेश वर्मा व श्रावस्ती के यात्रीकर अधिकारी रनवीर सिंह चौहान के साथ जरवल में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 23 बसों का चालान किया गया है। सभी वाहनों को मिलाकर ढाई लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed