{"_id":"3c72f5743f64e6653db55110970dabcc","slug":"in-any-case-the-characters-remind-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रदेश सरकार समाज के हर तबके के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ आम जनमानस तक पहुंचाया जाय। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही क्षम्य नहीं होगी। यह निर्देश प्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को इटियोथोक ब्लॉक के समग्र ग्राम फरेंदा काननूगो में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन करने के दौरान दिए।
वर्र्ष 2013-14 में चयनित लोहिया समग्र ग्राम फरेंदा कानूनगो गांव में प्रमुख सचिव ने सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं का विभागवार एक-एक कर भौतिक सत्यापन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
गांव में कराए गए विकास कार्यों से संतुष्ट दिखे। कुछ ग्रामीणों द्वारा राशन कार्ड न बने होने की शिकायत की गई जिस पर उन्होंने वहीं उपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे लोग जिनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है उनका आवेदन लेकर पात्रता के अनुसार राशन कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों का नाम तत्काल नोट करें जिनके यहां प्रसाधन कक्ष नहीं है।
डीपीआरओ ने बताया कि गांव में 125 प्रसाधन कक्ष बनवाए जा चुके हैं और शेष सभी व्यक्तियों को प्रसाधन कक्ष बनवाने के लिए प्रथम किस्त की धनराशि शीघ्र ही अवमुक्त कर दी जाएगी।
सड़कों के निर्माण की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पूर्व में निर्मित महाराजगंज-लक्षमनपुर मार्ग से महाराजगंज-भवानीपुर कला मार्ग तक 400 मीटर तथा सरकारी ट्यूबवेल से अनंतराम के बाग तक 150 मीटर निर्मित सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। उसे तत्काल ठीक कराकर अवगत कराएं।
उन्होंने विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान गांव के तीन मजरों फरेंदाखास, फरेंदी तथा फरेंदा पुरवा में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने अवगत कराया कि अभी गांवों में केवल पोल ही लगे हैं। लोहिया आवास की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि कुल 22 लाभार्थियों को ही आवास दिए गए हैं, जिनमें से 10 पूर्ण हो चुके है तथा 12 आवासों के लिए द्वितीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है।
इसी तरह ग्राम में 17 इंदिरा आवास भी दिए गए हैं, जिनमें 10 पूर्ण हैं और 07 आवासों की द्वितीय किस्त सितंबर में जारी हो चुकी है।
स्चच्छ पेयजल योजना के तहत गांव में कुल 20 लाभार्थियों को इंडिया मार्का-2 नल दिया गया है तथा सात लाख नौ हजार सात सौ अड़तालीस रुपये की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार कराया गया है।
इसके अलावा प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, आंगनबाड़ी केन्द्र, सोलर लाइट, सम्पर्क मार्गों, निशुल्क बोरिंग समेत अन्य योजनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा वहां उपस्थित लाभार्थियों से हाथ उठवाकर लाभान्वित होने का सत्यापन किया। प्
रमुख सचिव ने गांव में निर्मित लोहिया आवासों तथा प्रसाधन कक्षों का स्थलीय सत्यापन भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित, एसडीएम सदर अविनाश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओंकारनाथ यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व उक्त ग्राम के लाभार्थीगण उपस्थित रहे।