फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Immersion of idols with mother's cheers

मां के जयकारों के साथ हुआ प्रतिमा विर्सजन

Sat, 16 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Immersion of idols with mother's cheers
गोंडा। शारदीय नवरात्र में विभिन्न पंडालों में विराजने वाली दुर्गा प्रतिमाओं को पूजन अर्चन व जयकारों संग विदाई दी गई। शुक्रवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास व जयकारों के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शनिवार को करनैलगंज तहसील का प्रतिमाएं विर्सजित हुईं।
विज्ञापन

माता के जयकारों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए लोग नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह दुर्गा मां की प्रतिमाओं की आरती की गई। शहर की प्रतिमाएं सगरा तालाब, खैरा भवानी मंदिर के पास बने सरोवर में किया गया। वहीं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाएं स्थानीय नदियों व सरोवरों में विसर्जित की गई। करनैलगंज की प्रतिमा सरयू नदी में विसर्जित की गई।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र की इटियाथोक की 31 दुर्गा प्रतिमाएं व 6 कलश का देर शाम विसुही नदी में विसर्जित की गई। इसकी तैयारी प्रशासन ने सुबह से शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र के सभी विसर्जन स्थलों पर रोशनी व सफाई के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन स्थल पर पंचायत कर्मी, सुरक्षा के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। रोशनी के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। खरगूपुर: थाना क्षेत्र खरगूपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित 48 दुर्गा प्रतिमाओं में से 22 का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। वहीं 26 अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को हुआ।
कमड़ावा, देवतहा, अचलनगर, जानकीनगर, केवलपुर, महराजगंज सहित 22 स्थानों की मूर्तियों का विसर्जन शुक्रवार को शिवगढ़ पोखरा, बिकवा घाट, विसुही नदी में किया गया। वहीं 26 अन्य मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर स्थित पोखरा, विसुही नदी भयापुरवा सहित अन्य स्थानों पर किया गया।
प्रभारी निरीक्षक शतानन्द पांडेय ने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में उपनिरीक्षक के साथ महिला एवं पुरुष आरक्षियों को तैनात किया गया था।

मसकनवा छपिया क्षेत्र में कुल 151 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी जिसमें शुक्रवार को सिंगारघाट, पिपरही, दीननगर, बभनान सहित दो दर्जन स्थानों पर 125 प्रतिमाओं का विर्सजन हुआ तथा शनिवार को 26 प्रतिमाओं को जलाशयों में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed