{"_id":"6ad8f6a3088fe3d2960aee7b","slug":"immersion-of-durga-idols-accompanied-by-music-and-fanfare-gonda-news-c-100-1-gon1041-168367-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
Wed, 21 Oct 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के चुंगी गोदाम स्थित पंडाल में विसर्जन से पूर्व सिंदूर खेल में शामिल महिलाएं।
गोंडा। शारदीय नवरात्र के नौ दिन पूजा-अर्चना के बाद जिले भर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे और जयकारों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। विसर्जन स्थलों और जुलूस मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।
केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में गोंडा नगर में विसर्जन की व्यवस्था की गई। गुरु नानक चौराहे पर पहली प्रतिमा का अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद ध्वज दिखाकर प्रतिमा को विसर्जन स्थल के लिए रवाना किया। महासमिति के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
महासमिति अध्यक्ष अरुण शुक्ल और महामंत्री राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में प्रतिमाएं विसर्जन स्थलों की ओर रवाना हुईं। इस दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सोनी, महंत हरि प्रकाश तिवारी, महंत रवि दत्त शुक्ल, अभय श्रीवास्तव, भरत गिरी, बबलू वर्मा, सोनू सोनकर, श्यामजी मिश्र, आदर्श श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार, राजा बाबू गुप्ता, संतोष साहू, दीपक कुमार और पवन किंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेलसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से उमरी रोड से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य चौराहे पर आरती के बाद आकर्षक झांकियों के साथ प्रतिमाओं को अयोध्या रवाना किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह, अजीत सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, रामकुमार कसौधन, अशोक कुमार और पवन कौशल मौजूद रहे।
रुपईडीह क्षेत्र के गौंसिहा, पिपरा बाजार, आर्यनगर, मौहारी और कोचवा सहित कई गांवों की करीब दो दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा और चौकी प्रभारी अमन कनौजिया सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। धानेपुर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाओं का संगम घाट पर विसर्जन कराया गया।
कटरा बाजार और कौड़िया क्षेत्र में नरायनपुर कला, देवापसिया सहित कई स्थानों की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने विदाई दी। कटरा बाजार थाना प्रभारी अजय तिवारी, चौकी प्रभारी शुभम दूबे और गोलू तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल भ्रमणशील रहा। मनकापुर में मनवर नदी के इटहवा पुल, बगुलही पुल, गोहन्ना और नकटा सहित 12 घाटों के अलावा अयोध्या में भी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। सीओ उदित नारायण पालीवाल और प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस तैनात रही।
मोतीगंज क्षेत्र में 88 प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार देर रात पूरा हुआ। थानाध्यक्ष तेज नरायन गुप्त की निगरानी में राजगढ़ स्थित मनवर नदी तट और अयोध्या में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। वजीरगंज में 145 प्रतिमाओं में से 103 का विसर्जन अयोध्या में हुआ, जबकि शेष प्रतिमाओं का 11 घाटों पर विसर्जन किया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था देखते रहे। इस दौरान हरीश भारती, बनवारी तिवारी, एसपी मौर्या, राजू गुप्ता, आशीष सोनी, प्रदीप गुप्त और गुड्डू सिंह मौजूद रहे।
खोड़ारे के घारीघाट स्थित बिसुही नदी में देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। बभनान से गौरा चौकी तक की प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ घाट पहुंचीं। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह के नेतृत्व में ड्रोन से निगरानी की गई। मेले में सपा नेता हफीज मलिक ने श्रद्धालुओं को फलाहार वितरित किया। मसकनवा के पिपरही, बगुलही और अमवा घाट पर भी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।