फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Immediate action on the complaint

शिकायत पर तत्काल करें कार्रवाई

Sat, 16 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 16 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Immediate action on the complaint
समाधान दिवस में जुटे फरियादी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को कौड़िया थाने पहुंचकर यहां समाधान दिवस के दौरान आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनीं। साथ ही यहीं से जिले भर के थानेदारों को निर्देशित किया कि वह थाने पर आने वाले हर शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेकर उस पर तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। वहीं, इस दौरान आई एक शिकायत पर डीएम ने लेखपाल को शिकायतकर्ता और उसके विपक्षी दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


कौड़िया थाने में चकमार्ग पर कब्जा करने वाला एक व्यक्ति शिकायत लेकर आया कि उसके दरवाजे पर चक मार्ग की जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। इस पर जब डीएम, एसपी ने मामले की हकीकत का पता लगाया तो पता चला कि फरियादी और विपक्षी दोनों ही चक मार्ग पर कब्जा किए हुए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने इस मामले में लेखपाल को निर्देशित किया कि दोनों के ही खिलाफ खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराएं। वहीं, नकही मौजा रामापुर निवासी सुंदरपती ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि विपक्षियों द्वारा उसकी पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस प्रकरण पर डीएम ने थानाध्यक्ष कौड़िया व लेखपाल को निर्देश दिए कि पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं और फरियादी को पट्टा दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतें सुनने के दौरान ही डीएम ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना मामलों में मृतकों का पोस्टमार्टम जरूर कराएं जिससे उन्हें दुर्घटना सहायता राशि प्रदान करने में दिक्कत न आए। इस अवसर पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को थाने पर आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उसका समाधान कराने का निर्देश दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed