{"_id":"5de7e6cc8ebc3e54e765cae2","slug":"illegal-occupants-remove-possession-till-eight-december-gonda-news-lko4959107158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से रह रहे लोग आठ तक हटाएं कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से रह रहे लोग आठ तक हटाएं कब्जा
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने आसरा आवासों के आवंटन को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के निकट निर्मित आसरा आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसे लोग जो बिना आवंटन के आसरा आवासों में अवैध कब्जा करके रहे हैं, वे रविवार 08 दिसंबर तक स्वत: ही कब्जा हटाकर आवासों को खाली कर दें अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विनोद कुमार सिंह को निर्देशित किया है कि आगामी सप्ताह में आसरा आवासों का आवंटन कराने के लिए समुचित तैयारी कर लें। पीओ डूडा श्री सिंह ने बताया कि आवासों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा पूर्ण की जा चुकी है।
गौरतलब है कि सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के निकट 600 आसरा आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब पात्रों को आवास का आवंटन आगामी सप्ताह में कम्प्यूटर/लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।