फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   IG talks to victims in dowry murder cases

दहेज हत्या के मामलों में आईजी ने पीड़ितों से की वार्ता

Thu, 26 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
IG talks to victims in dowry murder cases
गोंडा। मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं उनका हक दिलाने के साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी को लेकर पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी के तहत पुलिस महानिरीक्षक ने गुरुवार को दहेज हत्या के मुकदमों की स्थिति जानने के लिए दहेज हत्या के मुकदमों के वादी से कैंप कार्यालय में बातचीत की।
विज्ञापन

आईजी ने वादी से पूछा कि उनमें से किसी को मुकदमा वापस लेने की धमकी तो नहीं मिल रही है। अगर ऐसा है तो त्वरित पुलिस को सूचना दें। जिससे कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने मिशन शक्ति अभियान फेज 3 के तहत परिक्षेत्रीय जनपदों के अंतर्गत दहेज हत्या के आरोप में जनपद गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती में दर्ज लंबित मुकदमों के वादी के साथ से बात की। दर्ज मुकदमें में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने मुकदमों के वादी से घटना के संबंध में पूछताछ की। आईजी ने दहेज हत्या के लंबित प्रकरणों में सभी जनपद के पुलिस अधीक्षकों जल्द से जल्द कार्यवाही पूरी कराकर विवेचकों से अदालतों में आरोप पत्र दाखिल कराने के निर्देश दिए।
आईजी ने मुकदमों के विवेचको/पैरोकारों द्वारा प्रकरण में प्रभावी पैरवी किये जाने के निर्देश भी दिए। आईजी ने मुकदमा वादी से कहा कि संबंधित प्रकरणों में किसी भी धमकी, जोर दबाव में न आएं। अगर उनपर कोई दबाव बना रहा है तो पुलिस अधिकारी या स्वयं उनसे बताएं।

जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इससे आरोपी को प्रत्येक दशा में अदालतों में पैरवी करके दंड़ित कराया जा सके। आईजी ने मुकदमा वादी व उनके परिवार वालों से फोन नम्बर भी साझा किया। आईजी ने बताया कि दहेज हत्या सम्बन्धित बातचीत के दौरान जनपद गोंडा से 08, बलरामपुर 03 व श्रावस्ती के 07 प्रकरणों के मुकदमा वादी व उनके परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed