फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If you do not improve, how will you fight with Corona

आप नहीं सुधरेंगे तो कैसे लड़ेंगे कोरोना से जंग

Fri, 10 Apr 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
If you do not improve, how will you fight with Corona
गोंडा के करनैलगंज सब्जी में लगी भीड। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र में लॉकडाउन की ग्राउंड की हकीकत जानने निकली अमर उजाला की टीम को शुक्रवार सुबह करनैलगंज की फल और सब्जी मंडी में जो स्थिति देखने को मिली वो चौंकाने वाली थी। यहां पर लॉकडाउन की व्यवस्था तार-तार होती दिखी। कहीं भी लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति बचाव करते नहीं दिखे और न ही मंडी दुकानदार ही इसके लिए संजीदा दिखाई दिये। ऐसे में मंडी की ये भीड़ निश्चित ही कोरोना वायरस को तेजी से फैलाने में सहायक साबित हो सकती है। हजारों की संख्या में सब्जी व फल के दुकानदार बड़े व्यापारी व ग्राहकों की भारी भीड़ प्रतिदिन सुबह चार घंटे तक एकत्र रहती है। इन सबके बावजूद प्रशासन की निगाहें नगर से सटी मंडी में लगने वाले भीड़ तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के बचाव को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन का मंडी में कहीं दूर-दूर तक कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। करनैलगंज की सब्जी व फल मंडी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों एवं आढ़तियों के साथ-साथ व्यापारियों की भारी भीड़ जमा होती है। क्षेत्र के तमाम किसान भी अपनी सब्जी को बेचने के लिए मंडी तक आते हैं। दूरदराज क्षेत्रों में गांव के लोग सब्जी व फल की खरीदारी करने के लिए मंडी आते हैं। ऐसे में लॉकडाउन या कोरोना वायरस से बचाव का कोई भी साधन दूर-दूर तक नजर नहीं आता है।
विज्ञापन

धारा 144 के उल्लंघन की होगी कार्रवाई
मंडी में लॉकडाउन का पालन और कम से कम भीड़ एकत्र होने के लिए निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। यदि उसके बावजूद भीड़ में कमी नहीं आ रही है तो पुलिस व्यवस्था के तहत लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। किसी भी सूरत में भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। जहां ज्यादा भीड़ मिलेगी उस व्यापारी व ग्राहक दोनों के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ज्ञान चंद्र गुप्ता उप जिलाधिकारी करनैलगंज
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन
इटियाथोक (गोंडा)। केंद्र सरकार ने जनधन खाता धारियों को उनके खाते में 500 की राशि भेजना शुरू किया है। इसे निकालने के लिए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में होड़ मची हुई है। बैंकों के साथ-साथ ग्राहक सेवा केंद्र के आगे लाइन में खड़ी महिलाओं और लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ही ध्यान नहीं रखा है। लॉकडाउन के दौरान जनधन खाते में भेजे गए 500 को पहले निकालने में महिलाएं प्राथमिकता दे रही है। इसके अलावा महिलाएं रोजाना बैंकों में आकर अपने खाते का बैलेंस भी चेक करवा रही हैं। नतीजा यह है कि बैंकों में अब भीड़ कम होने का होने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक और इलाहाबाद बैंक के बाहर भीड़ में लोगों को खड़े देखा गया है। उधर थानाध्यक्ष बीएन सिंह लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं। मगर अधिकारियों के हटते ही फिर वही स्थिति बन जाती है।

पुलिस की सख्ती भी नाकाम
बालपुर (गोंडा)। हलधरमऊ क्षेत्र के दर्जनों बैको के सामने सुबह से ग्राहकों की भीड़ जुट गई। पुलिस के काफी मसक्कत के बाद भी लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को हलधरमऊ क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक बालपुर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक खरथरी, इलाहाबाद बैंक मैजापुर व हलधरमऊ बैंकों के सामने हजारों की संख्यां में ग्राहकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ी धूप में लोग लाइन लगाए एक दूसरे से चिपके हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पुलिस के जवान इन ग्राह्नकों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील करते दिखाई दिए लेकिन इन ग्राह्नकों के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed