फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If the outstanding bill was not paid, electricity of two villages was cut off

Gonda News: बकाया बिल जमा नहीं किया तो दो गांवों की काट दी बिजली

Mon, 18 Nov 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
If the outstanding bill was not paid, electricity of two villages was cut off
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार विद्युत उपकेंद्र के रामापुर फीडर के दो गांवों में 2018 से विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया तो पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने बिजली कटवा दी। ऐसे में पिछले 60 घंटों से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। अवर अभियंता आदर्श ओझा ने बताया कि रामापुर फीडर के दो गांव भरथा इटहिया व नए पुरवा में लगभग 78 कनेक्शन धारक हैं। गत 2018 में हुई विद्युतीकरण के बाद अब तक विद्युत राशि नहीं जमा की गई है। गांव में लगभग 55 लाख रुपये का बकाया है। एक कनेक्शन धारक पर लगभग 75 से 80 हजार रुपये का बिल है। विद्युत बिल जमा कराने के लिए कई बार प्रयास किया गया। फिर भी रिकवरी ना होने के चलते आपूर्ति काट दी गई है। सोमवार को गांव में विद्युत विभाग की ओर से कैंप भी लगाया जाएगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ता बकाया राशि में जो भी जमा करना चाहें, कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed