फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If LPG is not available, the stoves of hotels and restaurants will go cold

Gonda News: एलपीजी न मिली तो ठंडे पड़ेंगे होटल-रेस्टोरेंट के चूल्हे

Tue, 10 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
If LPG is not available, the stoves of hotels and restaurants will go cold
गोंडा। काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई अचानक ठप होने से होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार शाम आपूर्ति बंद होने की खबर से कारोबारी परेशान हो गए। चिंता है कि एलपीजी न मिली तो कहीं होटल-रेस्टोरेंट के चूल्हे ठंडे न पड़ जाएं।
विज्ञापन


जिले में 45 गैस एजेंसियां हैं, जहां से प्रतिदिन लगभग 300 काॅमर्शियल सिलिंडर की खपत होती है। जिले में करीब तीन हजार काॅमर्शियल उपभोक्ता बताए जा रहे हैं, जिनमें होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
विज्ञापन


सप्लाई प्रभावित होने के पीछे अमेरिका व इस्राइल के ईरान से युद्ध को वजह बताया जा रहा है। युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है। इसके साथ ही खाड़ी देशों से आयात-निर्यात भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल व्यवसायी सुरेंद्र खत्री का कहना है कि काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप होना चिंताजनक है। अब होटल व रेस्टोरेंट को कैसे चलाया जाएगा। फिलहाल कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं।


होटल संचालक बंटी का कहना है कि अगर सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो होटल संचालन में बड़ी बाधा आ सकती है। रेस्टोरेंट संचालक सुमित का कहना है कि अगर जल्द ही एलपीजी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो जिले में होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed