फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If found outsider, FIR will be filed, surveillance through CCTV

Gonda News: बाहरी मिले तो होगी एफआईआर, सीसीटीवी से निगरानी

Fri, 17 Jan 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
If found outsider, FIR will be filed, surveillance through CCTV
गोंडा। महाराजा देवी बख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.डब्ल्यू खान ने इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर आपरेशन थियेटर तक की व्यवस्था परखी। इस दौरान मिले बाहरी लोगों से पूछताछ शुरू होते ही आस पास घूम रहे अन्य बाहरी भाग निकले। नाराज अधीक्षक ने बाहरियों को दोबारा मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। साथ ही आपरेशन थियेटर के समीप सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने को कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. डब्ल्यू खान सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचे। यहां पर ट्रेनी फार्मासिस्टों व अन्य कर्मियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एक-एक कर ओपीडी की जांच शुरू कर दी। ओपीडी में मिले बाहरी लोगों से अस्पताल आने का कारण पूछते ही अफरा तफरी मच गई। अन्य ओपीडी व आपरेशन थियेटर के आस पास घूम रहे बाहरी लोग भाग निकले। अधीक्षक ने कर्मियों को निर्देश दिया है कि वह ड्रेस कोड में ही अस्पताल में आए ताकि बाहरी लोगों की आसानी से पहचान कराई जा सके। आपरेशन थियेटर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। जो व्यक्ति कई दिनों से बिना कारण दिखाई पड़ रहा है, उसे चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आए दिन मिल रही थी शिकायत
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी व इमरजेंसी के पास बाहरी लोगों के रहने की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिल रही थी। आरोप था कि मरीजों को बाहर की जांच कराने व दवा लेने के लिए बाहर खड़े लोग प्रेरित करते हैं। ऑपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क की वसूली भी इन्हीं के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed