फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   I have come to surrender, don't shoot me...

Gonda News: आत्मसमर्पण करने आया हूं, मुझे गोली मत मारो...

Tue, 29 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
I have come to surrender, don't shoot me...
छपिया थाने में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा अंकित वर्मा। स्रोत: वीडियोग्रैब
मसकनवा (गोंडा)। छह माह पूर्व परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे छात्र से लूटपाट करने का आरोपी मंगलवार को हाथों में तख्ती लेकर थाने पहुंचा। बोला...आत्मसमर्पण करने आया हूंं...मुझे गोली मत मारो। पुलिस ने गिरफ्तारी फर्द लिखकर उसे अदालत रवाना किया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी बन टांगिया गांव निवासी अमरजीत चौहान 20 फरवरी को मनकापुर स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गया था। वहां से शाम छह बजे बाइक से घर लौट रहा था। गांव के समीप पिपरही पुल के पास पहुंचा था तभी पीछे से बुलेट बाइक से आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे के बल पर धमकाकर बाइक, मोबाइल व पर्स लूटकर दोनों बदमाश भाग गए थे। अमरजीत चौहान ने थाना छपिया में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। आरोपी अंकित वर्मा पर एसपी ने 20 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार को लूट का एक आरोपी अंकित वर्मा निवासी निवासी धर्मनगर, थाना परशुरामपुर, जिला बस्ती हाथों में तख्ती लेकर थाने पहुंचा। वह चीख रहा था कि- आत्मसमर्पण करने आया हूं, मुझे गोली मत मारो...। हाथाें में लिए तख्ती पर भी उसने यही बात लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि लूट के आरोपी अंकित वर्मा को गिरफ्तारी फर्द लिखकर अदालत रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed