फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   I am dead... Sakshi had sent a message to the accused before committing suicide

Gonda News: मैं मर चुकी हूं... खुदकुशी से पहले साक्षी ने आरोपी को भेजा था मेसेज

Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
I am dead... Sakshi had sent a message to the accused before committing suicide
मसकनवा। बैकुंठपुर भरथीपुर गांव निवासी साक्षी सोनी ने खुदकुशी से पहले आरोपी शिवम सोनी को इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजा था कि मैं मर चुकी हूं...। संपर्क न करने की बात भी लिखी थी। साक्षी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मसकनवां के चांदनी चौक के रहने वाले आरोपी शिवम सोनी के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता ने पुलिस पर तहरीर व दहेज उत्पीड़न का आरोप बदलवाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका के पिता भगवानदीन सोनी के अनुसार, उन्होंने बेटी साक्षी की शादी शिवम से तय की थी। बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। शिवम की मां सुनीता सोनी और पिता श्यामसुंदर ने भी शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद बेटी की शादी बस्ती जिले के सिकंदरपुर के एक युवक के साथ तय कर दी थी। आरोप है कि बेटी की दूसरी जगह शादी तय होने के बाद भी शिवम फोन करके प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर साक्षी ने बृहस्पतिवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता के मुताबिक आत्महत्या से पहले शुक्रवार सुबह 07:30 बजे साक्षी ने आरोपी को इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजा था। परिवार का आरोप है कि आत्महत्या से पहले और बाद में भी आरोपी युवक लगातार फोन करता रहा। परिजनों ने शुक्रवार रात आठ बजे सिंगारघाट में बिसुही नदी के किनारे साक्षी का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर बदलवाने का आरोप निराधार है। बताया कि इंस्टाग्राम चैट और आरोपी की कॉल डिटेल निकाली गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed