फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband turns out to be Begum's murderer, arrested

Gonda News: पति की निकला बेगम का कातिल, गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Husband turns out to be Begum's murderer, arrested
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के धर्मेई गांव की रहने वाली बेगम और उसके पति के बीच खाना पकाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुस्साया पति अलाउद्दीन ई रिक्शा लेकर घर से निकल गया था। कुछ देर बाद पत्नी ने उसे फोन करके खाना न बनाने की बात कहते हुए अभद्रता की थी। दोपहर में पति घर पहुंचा तो बेगम सोती मिली। यह देख वह आगबबूला हो गया और चाकू से बेगम का गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

धर्मेई गांव निवासी अलाउद्दीन की पत्नी बेगम (44) की 05 सितंबर की दोपहर घर के एक कमरे में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पति ने पुलिस को बताया था कि वह ई रिक्शा चलाने गया था। पुलिस ने बेगम के भाई हरैया झूमन निवासी शकील अहमद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर कुछ साक्ष्य मिले थे। पूछताछ के दौरान ही पति पर शक गहरा गया था। सख्ती से पूछताछ की गई तो अलाउद्दीन ने बताया कि पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर अक्सर उसका झगड़ा होता था।
विज्ञापन

05 सितंबर की सुबह भी खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। वह खाना खाए बिना ही ई रिक्शा लेकर चला गया था। कुछ देर बाद पत्नी उसे फोन करके अभद्रता करने लगी। दोपहर एक बजे वह घर पहुंचा तो पत्नी को कमरे में सोता देख आगबबूला हो गया और रसोई से चाकू लाकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। ग्रामीणों को शक न हो इसलिए ई रिक्शा लेकर चला गया। एएसपी ने बताया कि अलाउद्दीन की निशानदेही पर उसके घर से ही कत्ल में प्रयुक्त चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed