फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband gave triple talaq over phone

Gonda News: पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

Mon, 20 Jan 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq over phone
कटरा बाजार (गोंडा)। उर्दी गोंडा गांव निवासिनी कैसरुन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मुंबई में रह रहे पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने पांच वर्षीय बेटी के साथ उन्हें घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कैसरुन की तहरीर पर पति मुकर्रम हुसैन, सास फूलबानो व ससुर मुकद्दर हुसैन पर दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
कटरा बाजार (गोंडा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कटरा बाजार थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनके पति बाहर नौकरी करते हैं। गत 13 जनवरी की रात वह बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। रात 11 बजे एक युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर राम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर महिलाओं से अभद्रता
खोड़ारे (गोंडा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि बीते 19 जनवरी को घर की महिलाओं के साथ 13 वर्षीय बेटी सिद्धार्थनगर के बायताल बिशुनपुर गांव में जलसा देखने जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में दो युवकों ने गाड़ी रुकवाकर बेटी के साथ छेड़छाड़ की। महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे भी अभद्रता की। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed