{"_id":"681ba18776aebdbf9c0e848e","slug":"husband-gave-triple-talaq-over-phone-and-married-another-woman-gonda-news-c-100-1-gon1003-137255-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फोन पर शौहर ने दिया तीन तलाक, कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फोन पर शौहर ने दिया तीन तलाक, कर ली दूसरी शादी
Wed, 07 May 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 07 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। मैजापुर के मुख्तारगंज हाता निवासी एक महिला को शौहर ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसे बच्चों संग घर से निकाल दिया। विरोध करने पर मारपीट कर परेशान कर रहा है।
पीड़िता आशिया बेगम ने बताया पति रुस्तम मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पिछले कई महीनों से परेशान कर रहा था। ऐसे में पुलिस चौकी पर शिकायत की। पुलिसकर्मियों ने उसके शौहर को बुलाकर समझाने के प्रयास किए तो वह नाराज होकर फोन पर तीन तलाक दे दिया।
पीड़िता ने बताया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। साथ ही उसे घर से निकाल दिया है। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। ऐसे में वह शौहर के हरकतों से परेशान होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति रुस्तम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।