फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband and mother-in-law strangled Neelam to death

Gonda News: पति व सास ने गला दबाकर किया था कत्ल

Wed, 05 Jul 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law strangled Neelam to death
गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगरौली गांव की रहने वाली नीलम कनौजिया की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। मामले में पति व सास के खिलाफ मंगलवार को दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचक ने दहेज हत्या की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव के मुकेश कनौजिया की पत्नी नीलम (26) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले में थाना तरबगंज क्षेत्र के डिडिसिया कला गांव निवासी नीलम के पिता रमेश कुमार ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति मुकेश कुमार कनौजिया व सास शीला कनौजिया के खिलाफ उमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नीलम का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। मुकदमे के विवेचक ने पहले से दर्ज दहेज हत्या की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि आरोपी पति मुकेश व सास शीला को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed