फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hundreds of acres of crops submerged due to unseasonal cutting

Gonda News: बेमौसम कटान से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Fri, 02 Jan 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops submerged due to unseasonal cutting
 माझाराठ गांव में सरयू नदी की कटान से प्रभावित क्षेत्र। - संवाद 
नवाबगंज। माझा राठ, तुलसीपुर माझा और दुर्गागंज माझा गांव के पास करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में सरयू नदी के बेमौसम कटान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल नदी में समा गई है। आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करके जिला प्रशासन से तुरंत बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि सरयू नदी के उस पार अयोध्या क्षेत्र में मशीन लगाकर नदी की धारा मोड़ दी गई है, जिससे बहाव नवाबगंज क्षेत्र की ओर आ गया। उनका कहना है कि मशीन अभी भी लगी हुई है, लेकिन नदी की धारा मोड़ने के उद्देश्य की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


माझा राठ के प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो पूरा माझा राठ गांव इसकी जद में आ सकता है। कटान से प्रभावित किसानों में जमुना यादव, राम अचल, राम शंकर, हरीराम, परशुराम, उदयराज, रमेश कुमार, भगवान दीन, वासुदेव, जगपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर कटान रुकवाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जिला प्रशासन से मांग की है। एसडीएम तरबगंज विश्वामित्र सिंह ने बताया कि कटान की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

खेती चौपट होने का सता रहा डर
गुरुचरण, सूर्यचंद्र, भगौती, सियाराम, सरजू, नौमीलाल, झिन्नन, छट्ठीराम, रामलौट, केशवराम सहित अन्य किसानों का कहना है कि अयोध्या की तरफ मशीन लगाकर नदी की धारा मोड़ी गई है। इसी वजह से कटान हो रहा है। इसी तरह कटान होता रहा तो पूरी खेती चौपट हो जाएगी। कई घर भी नदी में समा सकते हैं। फसल और जमीन के नदी में समाने से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कटान के बारे में जानकारी नहीं है। एसडीएम तरबगंज से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed