{"_id":"57f693f54f1c1b4659270025","slug":"houses-destroyed-by-the-rain-baby-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान ढहा, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान ढहा, बच्चे की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरा मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव में बुधवार की रात तेज हवा व भारी बारिश के चलते खपरैल का एक मकान अचानक ढह गया। इससे घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव के रहने वाले फुन्नीलाल मौर्य परिवारीजनाें के साथ बुधवार की रात घर में सो रहे थे। इसी बीच देर रात तेज हवा व भारी बारिश के कारण फुन्नीलाल का कच्ची दीवार का खपरैल का मकान अचानक ढह गया।
जिससे घर में सो रही उसकी पत्नी शांती देवी (30), बेटा अंकित (6), बेटी अंजनी (3) मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के रहने वाले ग्राम प्रधान मैनुद्दीन खान सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। मगर तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
शांती देवी और अंजनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटी को रात में ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान मैनुद्दीन खान ने बताया कि हादसे की सूचना एसडीएम सदर को दे दी गई है।
एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा कोष से सहायता दिलाई जाएगी।