UP: खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, जल गई तीन घरों की गृहस्थी; धमाके के साथ फटे दो सिलेंडर... दहल उठा क्षेत्र
गोंडा में खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। हवा तेज होने से देखते ही देखते तीन घरों की गृहस्थी जल गई। दो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटे। आग बुझा रहे लोगों ने भागकर खुद को बचाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।
विस्तार
यूपी के गोंडा में शनिवार की रात खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसियों के भी छप्पर चपेट में ले लिए। इससे तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेखपाल ने सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की है।
घटना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली गांव की है। गांव निवासी ननकू निषाद के छप्पर में आग लग गई। भतीजे श्यामू ने बताया कि रात में घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख घर के लोग बाहर की तरफ भागे। कुछ ही देर में आग ने पड़ोस के बरसाती निषाद एवं जगदीश निषाद के घर को भी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ेंः- Ram Navami: रामलला का हुआ सूर्य तिलक, श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी रामनगरी; तस्वीरों में भव्य छटा
शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच घर में रखे रसोई गैस के दो सिलेंडर में आग लग गई। इसे वह तेज धमाके के साथ फट गए। सिलेंडर के धमाके से इलाका कांप गया। लोग खुद को बचाकर दूर भागे। आग बुझाने की भागदौड़ में गांव के श्यामू गहरे गड्ढे में गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लेखपाल ने किया क्षति का आकलन
घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक तीनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। श्यामू ने बताया कि करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अंकित कुमार ने सर्वे करके जानकारी जुटाई। लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.