फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Host Devipatan Mandal shines, players will face each other in the final today

Gonda News: मेजबान देवीपाटन मंडल का जलवा, आज फाइनल में भिड़ेंगे खिलाड़ी

Fri, 20 Sep 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Host Devipatan Mandal shines, players will face each other in the final today
गोंडा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मेजबान देवीपाटन मंडल समेत अन्य मंडलों की टीमों ने जलवा कायम किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। मुकाबला जीतने के लिए खिलाड़ी जी-जान से जुटे हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलीगढ़ व झांसी के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें अजीगढ़ की टीम 19-08 से विजयी रही। दूसरा मुकाबला प्रयागराज बनाम मुरादाबाद के बीच हुआ। इसमें प्रयागराज की टीम 37-13 से विजयी रही। तीसरा मुकाबला मिर्जापुर व चित्रकूट के मध्य हुआ। जिसमें मिर्जापुर टीम 21-05 से विजयी रही। चौथा मैच लखनऊ व आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने 34-31 से जीत दर्ज की। पांचवां मैच अयोध्या बनाम मेरठ के मध्य हुआ। इसमें मेरठ 27-09 से विजेता रहा। छठा मुकाबला गोरखपुर व कानपुर के मध्य हुआ। जिसमें गोरखपुर टीम ने 28-26 से जीत दर्ज की। सातवां मैच देवीपाटन व बरेली के मध्य हुआ। जिसमें देवीपाटन की टीम (25-09) से विजयी रही। आठवें मुकाबले में सहारनपुर ने चित्रकूट को 15-03 से पराजित किया। नौवां मैच मिर्जापुर व प्रयागराज के मध्य हुआ। जिसमें मिर्जापुर की टीम 32-33 से विजयी रही।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में सुरेश कुमार सिंह, रामपाल, अमित यादव, पीके पांडेय, अकरम, हूबलाल, संदीप कुमार, अनिल कुमार, रेखा सिंह, नीतू गुप्ता, कमलेश सिंह व नरसिंह शर्मा रहे। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश सिंह, राजेश पांडेय, संदीप पांडेय, प्रदीप मिश्र, रामजीत राय, शत्रुघ्न शुक्ल, प्रत्यूषराज, मो. तौकीर, विशाल तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed