फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,gonda,opretion

Gonda News: खाली पड़े रहे बेड, जमीन पर तड़पती रहीं महिलाएं

Sat, 26 Nov 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hospital,gonda,opretion
गोंडा के बेलसर सीएचसी पर नसबंदी के बाद जमीन पर लेटी महिलाएं। -संवाद - फोटो : GONDA
बेलसर( गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां नसबंदी कैंप में आई महिलाओं का ऑपरेशन कर उन्हें अंधेरे कमरे में जमीन पर लिटा दिया गया। जबकि, सीएचसी पर तीस बेड खाली पड़े रहे। यहां तक ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन

नियमानुसार नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को ठंड व संक्रमण से बचाने के लिए बेड या चारपाई पर लिटाना चाहिए तथा उन्हें कंबल दिया जाना चाहिए। मगर सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता सामने आई। शनिवार को सीएचसी पर आयोजित नसबंदी शिविर में आई 17 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद अंधेरे कमरे में जमीन पर लिटा दिया गया। ऑपरेशन के दर्द के साथ ठंड की दोहरी मार से महिलाएं तड़पती रहीं।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचसी पर मरीजों के लिए 30 बेड की व्यवस्था थी, एक भी मरीज भर्ती न होने के कारण सभी बेड खाली पड़े रहे। महिलाओं की फोटो खींचे जाने के बाद एक एलईडी लगाकर उजाला किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अभिनव यादव ने बताया कि अधिक जानकारी नहीं है। बाराबंकी की टीम ने महिलाओं का ऑपरेशन किया है। बीपीएम वंदना सिंह ने बताया कि 17 महिलाओं का ऑपरेशन एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी कार्रवाई
नसबंदी के बाद महिलाओं को बेड या चारपाई पर लिटाया जाना चाहिए। उन्हें जमीन पर किन कारणों से लिटाया गया। इसकी जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed