{"_id":"636a94430f94b3208c571eef","slug":"hospital-child-gonda-hungama-alligation-gonda-news-lko65622835","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा बदलने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा बदलने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को एसएनसीयू में भर्ती नवजात को बदलने जाने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करवाया, तथा डॉक्टरों ने नवजात को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार को दिल्ली से छपरा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में सवार शकीना को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। जिसपर गोंडा उतरकर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नार्मल प्रसव से बेटे का जन्म हुआ। डॉक्टर ने नवजात की हालत गंभीर बताकर एसएनसीयू में भर्ती कराने को कहा। सोमवार शाम को पड़री कृपाल के भीठी भदवल निवासी प्रिया को सिजेरियन प्रसव से बेटा का जन्म हुआ, उसे भी एनएनसीयू में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की सुबह शकीना के परिजन इजहार ने एसएनसीयू में नवजात को बदल देने का आरोप लगाया। कुछ देर बाद इजहार की बहन परवीन अपने अन्य साथियों के साथ आकर प्रिया के बच्चे से बदले जाने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुुरू कर दिया। डॉयल 100 पर कॉल कर पुलिस बुुलाई गई। हंगामा बढ़ते देखकर नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह व प्रभारी सीएमएस डॉ. सुवर्णा कुमार मौके पर पहुंचे। डॉ. सुवर्णा ने अल्ट्रासाउंड व अन्य रिपोर्ट के आधार पर बताया कि शकीना का प्रसव सातवें महीने में हो गया था, जिससे उसका बच्चा कमजोर व गंभीर स्थित में है। डॉक्टर ने शकीना के बच्चे को लखनऊ रेफर करने का सुझाव दिया। नगर कोतवाल के समझाने पर शकीना के तीमारदारों ने नवजात को लेकर लखनऊ भर्ती कराने के लिए चले गए।